October 7, 2024

जय किसान ऋण माफी योजना,जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित

रतलाम,18जनवरी(इ खबर टुडे)। जय किसान ऋण माफी योजनान्तर्गत रतलाम में जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया। नियंत्रण कक्ष कलेक्टर कार्यालय कक्ष क्रमांक 224 जिसका दूरभाष नंबर 07412-230081 है। नियंत्रण कक्ष में दो पारी में अधिकारी, कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है।समय प्रातः 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक नियंत्रण कक्ष के दूरभाष पर योजना संबंधी किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तो उक्त दिए गए दूरभाष क्रमांक पर सीधे बात कर सकते हैं तथा नियंत्रण कक्ष पर ड्यूटी करने वाले कृषि विकास अधिकारी अशोक राठोड मो.नं. 9827535406, सहायक ग्रेड-2 एनएस राणावत मो.नं. 9425436612, द्वितीय पारी में कृषि विकास अधिकारी बलराम सिंह चंद्रावत मो.नं. 8085597668, सहायक ग्रेड-2 सुधीर सिसौदिया से सम्पर्क किया जा सकता है।

साथ ही सहायक संचालक कृषि पी.सी. केवड़ा मो.नं. 9993698432, सहायक संचालक कृषि डी.आर माहौर मो.नं. 9131952822 एवं सहायक संचालक भीका वास्के मो.नं. 9993991790 के मोबाईल नंबरों पर भी चर्चा कर सकते हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds