May 20, 2024

जनेऊ से जुडिए और प्रगति की ओर बढि़ए

-सर्व ब्राह्मण समाज के आयोजन में प्रो. अजहर हाशमी ने कहा

-ब्राह्मणों को दी एकता की सीख

-श्रावणी उपाकर्म 18 अगस्त को गंगा आश्रम में

रतलाम 01 अगस्त(इ खबरटुडे)।सर्व ब्राह्मण समाज के आयोजन में ख्यात चिंतक, साहित्यकार प्रो. अजहर हाशमी ने कहा जनेऊ से जुडिए और प्रगति की ओर बढि़ए। जनेऊ के तीन धागों में शक्तियां निहित है। ब्राह्मणों का मान,सम्मान और स्वाभिमान जनेऊ है। जनेऊ में सरस्वती, दुर्गा और लक्ष्मी मौजूद रहकर ब्राह्मणों के कंधों पर विराजित होकर आशीष देती है। संस्कार, विचार और व्यवहार का नाम जनेऊ है। इसके बिना ब्राह्मण अधूरा है।

श्री त्रिवेदी मेवाड़ ब्राह्मण समाज के श्री नागेश्वर एकलिंग नाथ महादेव मंदिर (गंगा आश्रम) में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी अभिभाषक सुभाष भट्ट ने की। प्रो. हाशमी ने एक घंटे व्याख्यान में वेद, उपनिषद और श्रीमद् भगवत गीता के गूढ़ रहस्यों को समझाते हुए जनहित व स्वहित में सिद्ध करने के आसान तरीके बताए। ब्राह्मणों के एकजूट होने का सबक सिखाया। संगठन की ताकत की समझाईश दी। अभिभाषक सुभाष भट्ट ने कहा कि ब्राह्मणों की पहचान हमारे संस्कार है। संस्कारों को जीवन में उतारें। संस्कार और संस्कृति को जीवंत रखना ब्राह्मणों को कर्तव्य है। खासकर युवा पीढ़ी को इस ओर ध्यान देना होगा। कार्यक्रम के सूत्रधार पुष्पेंद्र जोशी ने कहा युवा पीढ़ी को ब्राह्मणों के संस्कार की ओर लाना होगा। वर्तमान दौर में वह संस्कार, व्यवहार और विचारों से दूर हो रही है। इन सभी का कर्तव्य है कि बच्चों को संस्कारों की सीख दे। श्रीराम दीवे ने गंगा श्रुति सुनाई। संचालन ब्रजेन्द्र नंदन मेहता ने किया। आभार चन्द्र प्रकाश पुरोहित ने माना।
श्रावणी 18 को
सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक का मुख्य उपद्देश्य श्रावणी उपाकर्म के आयोजन को लेकर था। आरडीए के पूर्व अध्यक्ष विष्णु त्रिपाठी, भाजपा नेता अजय तिवारी, कांग्रेस नेता चन्द्रशेखर शर्मा, हर्ष दशोत्तर, बसंत पंड्या, प्रवीण उपाध्याय, गोविंद उपाध्याय आदि ने विचार व्यक्त कर श्रावणी आयोजन में अधिकाधिक की संख्या में शामिल होने की समहमति दी। 18 अगस्त रक्षा बंधन के दिन सुबह 7 बजे श्रावणी उपाकर्म प्रारंभ होगा। श्री त्रिवेदी मेवाड़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रकाश भट्ट ने सर्व ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों से आह्वान करते हुए कहा कि आप सभी अपने-अपने आयोजन गंगा आश्रम परिसर में करे। दिव्य स्थान की अद्भुत उनुभूति प्राप्त करें।

बहुमान कर लिया आशीष
प्रो. हाशमी का सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा बहुमान कर आशीष लिया। इस दौरान महेश शर्मा (नशा मुक्ति), पूर्व जनपद अध्यक्ष द्वारका पालीवाल, राकेश देसाई (महा प्रबंधक बीएसएनएल), अनुराग लोखंडे, रूद्रवीर शर्मा विजय शर्मा, शरद शुक्ला, सत्यदीप भट्ट, मनकामनेश्वर जोशी, हेमंत भट्ट, हरिवंश शर्मा, अशोक शर्मा, मनमोहन बटवाल आदि उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds