May 20, 2024

घर में घुसकर विवाहिता से दुष्कर्म, आरोपी फरार

सेंधवा,28 नवंबर (इ खबरटुडे)। सेंधवा जिले में दुष्कर्म से जुड़े दो मामले सामने आने के बाद हलचल मच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीती 26 नवंबर की रात को वरला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांजरिया गांव में दो आरोपियों ने घर में घुसकर एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विवाहित महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपियों ने पहले घर में घुसकर मारपीट की, उसके बाद दुष्कर्म किया। इस वारदात के अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों के नाम अब्दुल बारेला और श्रीराम बारेला है, जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दोनों फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

जननी एक्सप्रेस में भी दुष्कर्म की घटना
इसके अलावा जननी एक्सप्रेस में भी एक आशा कार्यकर्ता के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी की मुताबिक जननी एक्सप्रेस के चालक के भाई ने प्रसव मामले की जानकारी लेने के बहाने आशा कार्यकर्ता को बुलाया और जननी एक्सप्रेस में ही दुषकर्म किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना 11 नवंबर की रात 10 बजे हुई। इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस कर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds