May 6, 2024

घटस्थापना के दिन बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या,शहर में तनाव

रतलाम,22 सितम्बर (इ खबरटुडे)। बीती रात अज्ञात हमलावरों द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ता तरुण सांखला की गोली मार कर हत्या कर दिए जाने के बाद शहर में तनाव फैल गया है। जिला चिकित्सालय में मृतक तरुण के पोस्टमार्टम के बाद हजारों लोग उसका शव लेकर लम्बी गली स्थित उसके निवास पर पंहुचे हैं,जहां से शवयात्रा निकाली जाएगी। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
अधिकारिक जानकारी के अनुसार,लम्बी गली निवासी तरुण पिता राजेन्द्र सांकला 20 वर्ष रात करीब एक बजे बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था कि कालेज रोड पर बाइक पर सवार अज्ञात हमलावरों ने उस पर फायर कर दिया। फायर की आवाज सुनते ही क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। घायल तरुण को जिला चिकित्सालय ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या की खबर आग की तरह फैली और देखते ही देखते सैकडों लोग जिला चिकित्सालय में एकत्रित हो गए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पंहुच गए। पुलिस ने रात से ही हमलावरों की तलाश शुरु कर दी।
सुबह मृतक तरुण के पोस्टमार्टम के समय जिला चिकित्सालय में हजारों लोगों की भीड इक_ा हो गई थी। प्रशासन ने त्वरित गति से कार्यवाही करते हुए मृतक तरुण का पोस्टमार्टम करवाया। फिलहाल मृतक तरुण के शव को लम्बी गली स्थित उसके घर ले जाया जा रहा है,जहां से उसकी शव यात्रा निकाली जाएगी।
इधर बजरंग दल के कार्यकर्ता की निर्मम हत्या से शहर में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के अधिकांश इलाकों को बन्द करवा दिया है। घटना के बाद शहर के सभी प्रमुख इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds