May 20, 2024

ग्रीन उज्जैन-क्लीन उज्जैन अभियान से जुड़ रहे हैं विदेशी भी

उज्जैन,27 अप्रैल (इ खबरटुडे)।’ग्रीन उज्जैन-क्लीन उज्जैन’ अभियान से न केवल स्थानीय नागरिक बल्कि बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी जुड़ रहे हैं। अभियान से जुड़ने का मुख्य कारण महाकाल और क्षिप्रा नदी के प्रति उनकी अगाध श्रद्धा और आस्था है।

क्षिप्रा को अविरल प्रवाहमान और पवित्र नगरी उज्जैन को स्वच्छ बनाने के लिए सिंहस्थ आए विदेशी श्रद्धालु नदी के घाटों पर जाकर स्वच्छता का संदेश दे रहे हैं। उनके संदेश से भी प्रेरित होकर लोग क्षिप्रा और उज्जैयिनी को स्वच्छ बनाये रखने में सहयोग कर रहे हैं। अभियान से जुड़ने वालों में अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी तथा कई दक्षिण एशियाई देशों से आए श्रद्धालु शामिल हैं।
 अब वे उज्जैन और भारत बार-बार आना चाहेंगी
अमेरिका से आई सुश्री बाक्टी और सुश्री जेनी ने कहा कि उनकी महाकाल में अनन्य आस्था है। उन्होंने उज्जैन के बारे में केवल सुना ही था, अब रू-ब-रू देखने का अवसर भी मिला है। वे सिंहस्थ कुम्भ में आकर खुद को सौभाग्यशाली मानती हैं। वे यहाँ की विविधतापूर्ण संस्कृति को देखकर अभिभूत हैं। उनका मत है कि यह संस्कृति ही भारत की पहचान है। सिंहस्थ कुम्भ में कई संप्रदाय, पंथ और अखाड़े हैं, लेकिन सबका उद्देश्य एक ही, आघ्यात्म और मानव-कल्याण का है। सुश्री बाक्टी और सुश्री जेनी कहती हैं कि अब वे उज्जैन और भारत बार-बार आना चाहेंगी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds