October 6, 2024

गुजरात RS चुनाव में वोटों की गिनती रुकी, चुनाव आयोग में बैठक जारी

भाजपा ने की मांग,शुरू की जाए वोटों की गिनती

अहमदाबाद/नई दिल्ली, 08 अगस्त(इ खबरटुडे)। राज्यसभा की तीनों सीटों के लिए गुजरात विधानसभा में वोटिंग खत्म हो गई। चुनाव में 176 विधायकों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बीच कांग्रेस को जिसका डर था वहीं हुआ। कांग्रेस के 44 में से एक विधायक ने क्रॉस वोटिंग किया। क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायक साणंद से हैं।कांग्रेस द्वारा दो वोटों को खारिज करने की आपत्ति को लेकर चुनाव आयोग में बैठक जारी है। अभी तक वोटों की गिनती शुरू नहीं हो सकी है। पहले काउंटिंग को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। कांग्रेस नेता शक्ति सिंह गोहिल ने चुनाव अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाये। दो वोट को लेकर बीजेपी कांग्रेस में ठन गई। पोलिंग बूथ पर गहमा गहमी का माहौल बना रहा।

वोट का खुलासा करने पर कांग्रेस ने भाजपा के जबकि भाजपा ने कांग्रेस के वोट रद्द करने की गुहार लगाई। नाराज विधायक राघवजी पटेल ने भाजपा को वोट देने के बाद पर्ची दिखाई जबकि कांग्रेस के विधायक भोला पटेल ने भी पर्ची दिखाई थी। शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि दोनों विधायकों के अमित शाह को पर्ची दिखाने पर वोट खारिज किए जाने की मांग की है। उन्होंने ये भी कहा कि इस पूरे मामले की वीडियो ग्राफी की गई है। जीतू वाघानी ने कहा चुनाव अधिकारी पर कांग्रेस के आरोप दुर्भाग्यपूर्ण है।अधिकारी पर संदेह था तो पहले क्यों नहीं कहा ?

इस बीच वोटों की गिनती जारी है। वहीं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने दावा किया है कि हमें कुल 43 कांग्रेस, 1 जेडीयू और 1 एनसीपी के विधायकों का वोट मिला है। इसके साथ ही अहमद पटेल अपनी जीत के प्रति अाश्वस्त हैं। उन्होंने कहा कि संख्याबल हमारे पक्ष में है। रिजल्ट अच्छा अाएगा। गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का कहना है कि हमारे उम्मीदवारों की जीत पक्की है, चुनाव की घोषणा के बाद से ही पार्टी इसके लिए काम कर रही थी।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds