May 5, 2024

गणतंत्र दिवस पर गरिमामय समारोह आयोजित होगा

तैयारियों के सिलसिले में बैठक सम्पन्न

रतलाम 30 दिसम्बर(इ खबर टुडे)। आगामी 26 जनवरी 2014 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय पर गरिमामय समारोह आयोजित होगा। आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में आज यहां कलेक्टर राजीव दुबे की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक डाॅ. जी.के पाठक और अपर कलेक्टर निर्मल उपाध्याय भी मौजूद थे।
बैठक में मुख्य समारोह के आयोजन की रूपरेखा पर विचार- विमर्श हुआ। कलेक्टर श्री दुबे ने ध्वजारोहण कार्यक्रम तथा प्रभात फेरी के आयोजन के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। उन्हांेने आयुक्त नगर निगम को स्वच्छता की दृष्टि से उपयुक्त कदम उठाने के लिए पाबंद किया। कलेक्टर ने कहा कि मुख्य समारोह स्थल पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद रखी जाएं। झंडावंदन के विषय में रक्षित निरीक्षक को जरूरी निर्देश दिये गए। कलेक्टर श्री दुबे ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समारोह स्थल पर लाने एवं उन्हें वापस छोड़ने की व्यवस्था के बारे में भी निर्देश दिये।  कलेक्टर ने अतिथियों की बैठक व्यवस्था बेहतर बनाये जाने की ताकीद की। उन्हांेने कहा कि मुख्य समारोह में आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल पहले से तयशुदा सांस्कृतिक कार्यक्रम ही समारोह में प्रस्तुत किये जा सकेंगे। ऐन वक्त पर अलग से किसी कार्यक्रम के जोड़े जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। श्री दुबे ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली झांकियों की विषय-वस्तु और साज-सज्जा पर भी सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा ध्यान दिये जाने की आवश्यकता बताई। इसके अलावा श्रेष्ठ कार्य के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारियों को सम्मानित करने के प्रस्ताव समय-सीमा में दिये जाने के भी निर्देश दिये गए। गत विधानसभा निर्वाचन में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को भी पुरस्कृत करने के प्रस्ताव देने को भी कहा गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक  डाॅ. जी. के. पाठक ने कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट स्तर का होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुतीकरण के दौरान बेहतर कमेन्ट्री कार्यक्रम में चार चांद लगा सकती है। एस.पी. ने एन.सी.सी. कैडेट्स के टर्नआउट पर भी ध्यान दिये जाने की जरूरत बताई। उन्होने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के बाद प्रतिभागी बच्चों के बैठने का स्थान नियत किये जाने को भी कहा।  बैठक में अपर कलेक्टर श्री उपाध्याय ने समारोह स्थल पर पेयजल के पुख्ता प्रबंध किये जाने के निर्देश दिये तथा बच्चों का स्वास्थ्य खराब होने की स्थिति में चिकित्सकों की सहायता तत्काल उपलब्ध कराये जाने के लिए उपयुक्त व्यवस्था की जरूरत बताई।
बैठक के दौरान सीईओ जिला पंचायत  अर्जुनसिंह डावर, संयुक्त कलेक्टर  आर.के. नागराज व विनय कुमार घोका तथा रतलाम, आलोट व सैलाना के एस.डी.एम. सुनील झा, अवधेश शर्मा व के.सी.जैन तथा सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds