May 17, 2024

खंडवा में कोरोना ब्लास्ट, धार जिले का कुक्षी भी डेंजर जोन

मालवा-निमाड़,17 मई (इ खबरटुडे)।खंडवा में रविवार को कोरोना ब्लास्ट हुआ और 69 नए मरीज मिले। पॉजिटिविटी रेट 25.18% है। कुक्षी में 10 संक्रमित मिले। अंचल में लॉकडाउन चलता रहेगा। हालांकि छूट के संबंध में बैठक में निर्णय होगा। खंडवा में रविवार को 274 मरीजों की सैंपल रिपोर्ट आई। इनमें से अब तक सर्वाधिक 69 मरीज संक्रमित मिले।

जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 165 हो गई। नए मरीजों में सबसे अधिक सिंधी कॉलोनी के अलावा कहारवाड़ी, गंज बाजार, सराफा, श्रीदादाजी धूनीवाले वार्ड, बॉम्बे बाजार के हैं। ये कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित हैं।

ये पूर्व में संक्रमित मरीजों के स्वजन और उनके संपर्क में आने वाले लोग हैं। रिपोर्ट आने के बाद मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में पहुंचाने के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। जिले में अब तक आठ की मौत हो चुकी है, जबकि 39 मरीज स्वस्थ्य होकर घर लौट चुके हैं।

धार : कुक्षी में कुल 26 मरीज धार के कुक्षी में रविवार को 10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। इन्हें मिलाकर यहां अब 26 और जिले में 106 मरीज हो गए हैं। नए मरीज पहले से धार में क्वारंटाइन हैं।

इनकी कांटैक्ट हिस्ट्री के बारे में जानकारी निकाली जा रही है। हालांकि संदिग्ध होने से इनके सैंपल लिए गए थे। माना जा रहा है कि पहले से संक्रमित व्यक्ति के नजदीकी होने से ही प्रभावित हुए हैं। कुक्षी के 2 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। इसके अलावा जिले में 70 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds