May 19, 2024

कोरोना से भारत में तीसरी मौत, संक्रमित टैक्सी के कारण वायरस की चपेट में आए थे बुजुर्ग

नई दिल्ली,17 मार्च (इ खबर टुडे )।भारत में कोरोना वायरस अब तक 120 से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। इसी बीच महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 64 साल के तीसरे शख्स की कोरोना वायरस के कारण तीसरी मौत हो गई है। उन्होंने मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में दम तोड़ दिया। यह मुंबई में वायरस के कारण पहली मौत है। वहीं इससे पहले एक मौत केरल और दूसरी राजधानी दिल्ली में हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार 64 साल के बुजुर्ग दुबई से लौटे थे और मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें हिंदुजा से कस्तूरबा अस्पताल में शिफ्ट कराया गया था। उनके बेटे और पत्नी की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

संक्रमित टैक्सी में बैठने की वजह से वायरस की चपेट में आए बुजुर्ग
एक मार्च को पुणे के पति-पत्नी और उनकी बेटी दुबई से मुंबई लौटे थे। मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उन्होंने पुणे तक के लिए टैक्सी बुक की। बाद में पति-पत्नी और उनकी वायरस की चपेट में पाए गए। उसी टैक्सी से यात्रा करने वाले दो लोग और ड्राइवर इसकी चपेट में आ गए। इस तरह से एक ही टैक्सी में होने की वजह से पांच लोग संक्रमित हो गए।

अंधेरी वेस्ट में रहने वाले 64 साल के बुजुर्ग भी हवाईअड्डे से घर जाने के लिए उसी टैक्सी में सवार हुए जिसके कारण वह कोरोना की चपेट में आ गए। ब्लड प्रेशर और डायबिटीज की वजह से उनकी हालत में सुधार नहीं हो पाया। उनके बेटे और पत्नी भी कोरोना से पीड़ित हैं जिनका कस्तूरबा अस्पताल में इलाज जारी है।

दिल्ली में हुई थी 68 वर्षीय महिला की मौत
देश की राजधानी दिल्ली में 14 मार्च को कोरोना वायरस से पीड़ित 68 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। ये महिला उस संक्रमित व्यक्ति की मां थी जो स्विट्जरलैंड और इटली होते हुए भारत आया था। बुजुर्ग महिला मधुमेह और उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं। 13 मार्च को हालत और ज्यादा बिगड़ने के बाद महिला की मौत हो गई। बता दें कि स्विट्जरलैंड और इटली होते हुए दिल्ली पहुंचे कारोबारी से उसकी मां भी संक्रमित हुई थी। एम्स से जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला मरीज को आरएमएल अस्पताल भर्ती कराया था।

कर्नाटक में कोरोना से पहली मौत
इससे पहले 10 मार्च को कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 वर्षीय बुजुर्ग की जान गई थी। मरीज सऊदी अरब से लौटा था।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds