देश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़
कांग्रेस ने किया बड़ा परिवर्तन, बदले राज्यों के प्रभारी

नई दिल्ली,04 मई (इ खबरटुडे)।कांग्रेस ने गुरुवार को पार्टी में बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के प्रभारियों को बदला है। इसके तहत पार्टी ने कुछ नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है वहीं कई युवा चेहरों को भी जिम्मेदारियां दी हैं। कांग्रेस ने इस फेरबदल में 17 नए लोगों को पद दिए हैं जिसमें 10 की उम्र 50 साल से कम की है।इसकी जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की मुहर के बाद प्रीतम सिंह को उत्तराखंड का नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया है वही विवेक तन्खा पार्टी की लीगल सेल के चेयरमैन बनाए गए हैं। सुनील जाखड़ को कांग्रेस ने पंजाब का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं कामत की जगह अविनाश पांडे होगे राजस्थान के प्रभारी