September 28, 2024

कमलनाथ के बयान पर शिवराज का मौन धरना शुरू, कहा, महिलाओं का अपमान नहीं है बर्दाश्त

भोपाल 19अक्टूबर (इखबर टुडे )। मध्यप्रदेश में 25 से ज्यादा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होने हैं। इन सीटों पर जीत तय करेगी की सत्ता किसके हाथ में रहेगी। उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार शुरू हो गया है। प्रचार के दौरान नेताओं की जुबान भी फिसल रही है। इसी क्रम में सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी को आइटम कह दिया। इसे लेकर तलवारें खिंच गई हैं। सोमवार को कमलनाथ के बयान के विरोध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौन धरने पर बैठ गए हैं। ये धरना करीब दो घंटे तक चलेगा।

मुख्यमंत्री के अलावा इंदौर में ज्योतिरादित्य सिंधिया धरने पर बैठे हैं। वहीं भाजपा के अन्य नेता अलग-अलग हिस्सों में मौन प्रदर्शन कर रहे हैं। धरने पर बैठने से पहले शिवराज चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों को बिलकुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, देश में मां, बहन और बेटियों का सम्मान रखा जाएगा, हम महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘यह केवल इमरती देवी का ही नहीं बल्कि मध्यप्रदेश की बेटियों/ बहनों का भी अपमान है। कमलनाथ एक बेटी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिसने इतने लंबे समय तक कांग्रेस की सेवा की। यह वही देश है जहां द्रौपदी का अनादर करने पर महाभारत हुआ था। लोग इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्हें शर्म आनी चाहिए।’

शिवराज ने कहा, ‘सालों तक जिस बेटी ने कांग्रेस की सेवा की उसके विरुद्ध अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। क्या गरीब बेटी का अपमान किया जाएगा। क्या बहन-बेटियों का कोई सम्मान नहीं है। क्या उनके सम्मान को पैरों तले कुचला जाएगा। धिक्कार है कमलनाथ जी पर, जो इतने घटिया स्तर की राजनीति कर रहे हैं।’

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds