May 8, 2024

कई स्थानों पर आयोजनों से हुआ बीते वर्ष को विदाई और नये वर्ष का स्वागत

युवाओं पर थर्टी फस्र्ट का आनंद उल्लास जमकर छाया 

उज्जैन 01 जनवरी (इ खबरटुडे)।बीते पाश्चात्य वर्ष की बिदाई और नये वर्ष के स्वागत में शहर के कई प्रमुख होटलों और क्लबों में आयोजन किये गए। अधिकांश स्थानों पर युवाओं पर थर्टी फस्ट का आनंद उल्लास जमकर छाया हुआ था।

रात 12 बजने के कुछ देर पहले ही आयोजन स्थलों पर अंधेरा किया गया और 12 बजते ही हेप्पी न्यू ईयर की आवाजें गूंज उठीं, इसके बाद आयोजन स्थलों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जोर चरम पर पहुंच गया।
शाम होते ही थर्टी फस्र्ट के आयोजन का जोर चरम पर पहुंच गया
वर्ष 2015 की यादों को मनमें समेटे हुए शहर का युवा वर्ग नये वर्ष 2016 के आगमन की खुशियां मनाने के लिए आतुर था। गुरुवार को दोपहर बाद से ही बीते वर्ष की बिदाई और नये वर्ष के स्वागत के लिए युवा वर्ग पार्टी आयोजनों की व्यवस्थाओं में जुट गया था। शाम होते ही थर्टी फस्र्ट के आयोजन का जोर चरम पर पहुंच गया। रात होते-होते यह जोर पूरे जोश पर आ चुका था।
नये वर्ष के आगमन की खुशी में दिखाया तो बीते वर्ष को हंसी-खुशी बिदाई दी गई
शहर के क्लब और होटलों में सशुल्क आयोजन में हिस्सेदारी करने के लिए बड़ी संख्या में वहां के सदस्य और ग्राहक पहुंचे थे। सांस्कृतिक आयोजन के दौर ऐसे स्थानों पर जमकर हुए, जिनमें लोगों ने भागीदारी करते हुए उल्लास और उत्साह नये वर्ष के आगमन की खुशी में दिखाया तो बीते वर्ष को हंसी-खुशी बिदाई दी गई। रात चढ़ी, मशक्कत बढ़ी
युवाओं की धींगा मस्ती से कुछ घण्टे पुलिस की मशक्कत हुई,
रात चढऩे के साथ ही पुलिस की मशक्कत भी बढ़ती चली गई। रात 10 बजे के लगभग पुलिस ने कई पाईंटों पर बेरिकेट्स लगाकर चेकिंग की शुरूआत की थी। रात चढऩे के साथ ही पाईंट कम पड़ गए और गलियां ज्यादा उपयोगी हो गई।
 पुलिस की चेतावनी के बावजूद तीन सवारी वाहन जमकर चले
 पुलिस की जांच के बावजूद दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी जमकर बैठायी गई। पुलिस डाल-डाल तो तीन सवारी पात-पात के हालात कई स्थानों पर देखे गए। पुलिस का ब्रिथएनालाईजर (शराब पकडऩे का यंत्र) कई पाईंटों पर गायब रहा। एल्कोहल सेवन कर वाहन पर बैठे युवा इन हालातों को देखकर पाईंट से पहले ही राहगीर बन गए। पाईंट से कुछ दूरी पर उतरकर वे गलियों से मुख्य मार्गों तक पहुंच गए।
अंध गति से दौड़ाये वाहन
पुलिस की शक्ति के बावजूद कई मुख्य मार्गों पर धींगामस्ती युवाओं को कतिपय समुहों ने की। इस दौरान अंध गति से वाहन दौड़ाये गए। टॉवर चौक पर कई बार युवा वाहनों को चकरी बनाते रहे। पुलिस के आते ही वाहन लेकर रफुचक्कर होने मेें भी इन्होंने देर नहीं की।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds