mainदेश-विदेशब्रेकिंग न्यूज़

ओडिशा में 170 किमी की रफ्तार से चली हवाएं, आंध्र प्रदेश से टल गया खतरा

नई दिल्ली,03मई (इ खबर टुडे)। चक्रवाती तूफान फानी ने ओडिशा के तट से टकराने के बाद काफी कहर बरपाया है। तेज हवाओं के कारण कई पेड़ उखड़ गए हैं। हैदराबाद के मौसम विभाग ने बताया कि ओडिशा के तटीय क्षेत्र से टकराने पर यहां 245 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। इस बीच लगातार हो रही बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।लगभग 11 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। आपदा प्रबंधन की टीम तूफान से निपटने के लिए तैयार है। फानी की वजह से रेल, सड़क और हवाई यातायात पर प्रभाव पड़ा है। कोलकाता एयरपोर्ट आथॉरिटी ने एक बयान जारी कर बताया है कि यहां आने-जाने वाली फ्लाइट्स शुक्रवार दोपहर 3 बजे से लेकर शनिवार सुबह 8 बजे तक के लिए रद कर दी गई हैं।

100 से ज्‍यादा ट्रेन रद हुई हैं। पिछले 43 सालों में अप्रैल माह में भारत के पड़ोसी समुद्री क्षेत्र में उठा इतनी तीव्रता का यह पहला तूफान है। 160 मिली लीटर से ज्‍यादा बारिश भुवनेश्‍वर में अभी तक हो चुकी है। हजारों पेड़ उखड़ गए हैं। कच्‍चे घरों को काफी नुकसान पहुंचा है।

 

भारतीय नेवी के पी-8I और डॉर्नियर को दोपहर में फोनी के असर और उसके कारण हुए नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा किया जाएगा। इस बीच खराब मौसम के कारण भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने आज झारखंड में अपनी सभी ती चुनाव प्रचार रैलियों को रद कर दिया।

Related Articles

Back to top button