May 5, 2024

ऑनलाईन व्यवस्था से सुलझेगी समस्याऐं – कलेक्टर

विभागीय जॉच, लम्बित मामले प्रस्तुत करें विभागीय अधिकारी

रतलाम ,17 अगस्त (इ खबर टुडे )। जिला कोषालय अधिकारी, जिला पेंशन कार्यालय, स्थापना शाखा, क्लर्क तीनों साथ मिलकर दल बनाये। यह दल स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास में उपस्थित होकर कर्मचारियों के लम्बित मामलों का निराकरण संबंधी कार्यवाही करें। सभी विभाग प्रमुख आगामी एक सप्ताह में संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक बुलाकर कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करें।

यह बात कलेक्टर श्रीमती तन्वी सुन्द्रियाल ने संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक के दौरान कही। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि नया साफ्टवेयर आई.एफ.एम.आई.एस. कर्मचारियों के लिये फ्रेंडली है। इसका उपयोग करना सभी कर्मचारियों को सिखना चाहिए। साफ्टवेयर में कर्मचारियों की जानकारी अद्यतन होते ही कर्मचारियों की टी.ए., मेडिकल, अर्जित अवकाश, वेतन निर्धारण, समयमान-वेतनमान जैसी अनेक समस्याऐं स्वतः हल हो जायेगी। कर्मचारी युनियन के नेताओं के द्वारा स्थानांतरण संबंधी मामले में आपत्ति लेने पर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शासकीय नियमानुसार कर्मचारियों को अपने कार्य क्षेत्र मंे मन लगाकर सकारात्मक रूप से कार्य करना चाहिए। पद रिक्त न होने की स्थिति में कर्मचारियों को शहरी क्षेत्र में कार्य करने के लिये आदेशित नहीं किया जा सकेगा।
कर्मचारी नेताओं ने खासकर स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग में बडी संख्या में कर्मचारियों की समस्याऐं रखी। कर्मचारी नेताओं ने अनुकम्पा नियुक्ति में विलम्ब, समय पर क्रमोन्नति नहीं मिलने, कर्मचारियों के बहुत बड़ी संख्या में अटेचमेंट होने की समस्या रखी। कर्मचारी नेताओं ने बताया कि एक ही कर्मचारी को कई प्रभार दे दिये जाते हैं। जबकि कई कर्मचारियों के पास कोई भी प्रभार नहीं होता है। नेताओं ने बताया कि निलम्बित किये गये मामलांे में कलेक्टर कार्यालय द्वारा कर्मचारियों को सहानुभूति आधार पर बहाल किया जाना चाहिए।

कलेक्टर ने मामले में संज्ञान लेकर स्पष्ट किया कि भ्रष्टाचार के आधार पर निलम्बित, यौन उत्पीड़न आधार पर निलम्बित, घोर अनुशासनहिनता करने वाले कर्मचारियों की सेवा समाप्त कर दी जायेगी। किसी भी स्थिति में ऐसा आचरण अपनाने वालों को बहाल नहीं किया जायेगा। कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को आगामी टीएल बैठक में विभागीय जॉच लम्बित संबंधी मामलों की फाईल एवं अद्यतन स्थिति लाने के लिये निर्देशित किया।
कलेक्टर ने कहा कि अनुशासन हिनता करने वाली एवं कर्तव्य में लापरवाही करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को रियायत नहीं दी जा सकेगी। जिले में काम करने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को पद की गरीमा एवं अनुशासन बनाये रखना होगा। सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण प्रदान कर उनके कार्य की गुणवता में सुधार की हर सम्भव कार्यवाही की जायेगी। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds