May 17, 2024

आज़ाद मुनि आश्रम सहित पुरे जिले में गुरु पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया

रतलाम,09जुलाई (इ खबरटुडे)। गुरु पूर्णिमा पर आज विभिन्न स्थानों पर गुरु पूर्णिमा उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सागोद रोड स्थित आज़ाद मुनि आश्रम पर भक्तो दवरा परमपवित्र भगवाध्वज फहराया गया इसके बाद पूजन-अर्चन के बाद भंडारे का भी आयोजन किया गया। भंडारे में हजारो भक्तों ने महाप्रसाद का आनंद उठाया। पूजन कार्य आश्रम पंडित ज्ञानेश्वर राही ने संपन्न कराया।
कार्यक्रम की जानकारी देते आज़ाद मुनि आश्रम के ट्रस्ट के अध्य्क्ष राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि गुरु ज्ञानदाता और पथ प्रदर्शक होते है। महापुरुषों की जयंती मनाने का उद्देश्य सन्मार्ग पर संकारित होकर चलना है। गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन होना चाहिए। गुरु के प्रति समर्पण और निष्ठा का भाव होना चाहिए। इस अवसर पर गुरु की महिमा का बखान किया गया। कहा गुरु साक्षात परमात्मा का रास्ता बताने वाला होता है। गुरु बिन मानव जीवन का कोई मोल नहीं। यह भी बताया गया कि गुरु की कृपा से भी कृष्टों का निवारण होता है।

उत्सव की जानकारी देते हुए हितेन्द्र राही  ने बताया कि आज़ाद मुनि आश्रम पर ये उत्सव पिछले ७० वर्षो से आयोजित किया जा रहा है.इस कार्यक्रम में गुरु महाराज आज़ाद मुनि के भक्त देश के कई राज्यों से पधारते है.

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds