May 4, 2024

अलवर के भाजपा सांसद महंत चांदनाथ का 61 की उम्र में निधन

अलवर,17सितम्बर(इ खबर टुडे)। अलवर के भाजपा सांसद एवं अस्थल बोहर मठ के महंत चांदनाथ का 61 वर्ष की आयु में रविवार को निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी के सांसद महंत चांदनाथ ने दिल्ली के अपोलो अस्पताल में रात 12 बजे अंतिम सांस ली। हरियाणा स्थित आश्रम में रहने वाले महंत चांदनाथ पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने जताया शोक –
राजस्थान की मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने भी इस खबर की पुष्टि ट्वीट कर किया। वह पिछले काफी समय से बीमार थे और उनका अपोलो अस्पताल में इलाज चल रहा था। सीएम वसुंधरा राजे ने ट्विट कर कहा कि अलवर सांसद महंत चांदनाथ के निधन पर शोक व्यक्त करती हूं। उनका निधन मेरे और समस्त भाजपा परिवार के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

अलवर जिला इकाई ने रद्द किए कार्यक्रम –
सांसद के निधन के बाद भाजपा के अलवर जिला इकाई ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर होने वाले सारे कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।

2014 में बने थे सांसद –
महंत चांदनाथ 2004 में राजस्थान विधान सभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के बहरोड़ से विधायक बने थे। उसके बाद 2014 में अपने प्रतिद्वंदी जितेंद्र सिह को हराकर अलवर लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds