October 5, 2024

रतलाम :कोरोना मरीजों की सख्या में वृद्धि ,30 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आये ,एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत

रतलाम,22 दिसम्बर (इ खबरटुडे)। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सख़्या में एक बार फिर बढोतरी दर्ज हुई है। बीते 24 घंटो में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से 30 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके है। वही एक कोरोना पॉजिटिव मरीज की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

जानकारी के अनुसार आज रतलाम के ग्राम लोहारी जावरा के 39 वर्षीय पुरुष, ढोढर के 65 वर्षीय पुरुष, रतलाम के हनुमान रुंडी की 68 वर्षीय महिला ,आदर्श गुरु कल्याण नगर के 35 वर्षीय पुरुष, शास्त्री नगर के 74 वर्षीय पुरुष 68 वर्षीय महिला 39 वर्षीय महिला 40 वर्षीय पुरुष 12 वर्षीय बालिका 17 वर्षीय बालक15 वर्षीय बालक 12 वर्षीय बालिका 11 वर्षीय बालक 41 वर्षीय महिला, पूनम विहार कॉलोनी के 32 वर्षीय पुरुष, ग्राम पंचेड़के 30 वर्षीय पुरुष, रतलाम शहर सराय के 75 वर्षीय पुरुष, हटिराम दरवाजे के 33 वर्षीय पुरुष, ताला वाली गली चौमुखी पुल की 84 वर्षीय महिला, ग्राम खजुरिया के 28 वर्षीय पुरुष ,बिलपांक की 24 वर्षीय तथा 40 वर्षीय महिलाएं, रतलाम सिद्धांचलकॉलोनी के 68 वर्षीय पुरुष ,राजीव नगर की 52 वर्षीय महिला ,शहर सराय के 52 वर्षीय पुरुष, गांधीनगर के 38 वर्षीय पुरुष ,गणेश नगर के 35 वर्षीय पुरुष, रावटी पंचायत की 55 वर्षीय महिला, ग्राम भीमा खेड़ी के 71 वर्षीय पुरुष, ग्राम दुधाखेड़ी के 27 वर्षीय पुरुष के सैंपल पॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल 30 पॉजिटिव मरीज समाने आ चुके है।

वही रतलाम के चौमुखी पुल निवासी 84 वर्षीय कोविड-पॉजिटिव महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतिका को 21 दिसंबर को पॉजिटिव होने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जिसकी आज मृत्यु हो गई है।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds