September 29, 2024

निगमायुक्त एसके सिंह का तबादला,सोमनाथ झारिया होंगे नए निगमायुक्त

रतलाम,09 जुलाई (इ खबरटुडे)। लम्बे समय से रतलाम में ड़टे निगमायुक्त एसके सिंह का रतलाम से तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर पूर्व में निगमायुक्त रह चुके सोमनाथ झारिया को फिर से रतलाम निगमायुक्त के रुप में पदस्थ किया गया है।
उल्लेखनीय है कि निगमायुक्त एस के सिंह को रतलाम से हटाने के लिए लम्बे समय से प्रयास किए जा रहे थे। उनके तबादले की कई बार खबरें आई,लेकिन बाद में गलत साबित हो गई। श्री आयुक्त सत्तारुढ भाजपा के निशाने पर थे,लेकिन हरबार तबादले से बच जाते थे। लेकिन अब उनका तबादला कर दिया गया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक श्री सिंह को रीवा में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में संयुक्त संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है,वहीं भोपाल में संयुक्त संचालक के रुप में कार्यरत सोमनाथ झारिया को रतलाम नगर निगम आयुक्त के रुप में पदस्थ किया गया है।
श्री सिंह के रतलाम से स्थानान्तरित किए जाने की खबर से निगमकर्मियों में हर्ष का माहौल है। श्री झारिया पूर्व में भी रतलाम में निगमायुक्त के रुप में पदस्थ रह चुके हैं। श्री झारिया ने इ खबरटुडे को बताया कि वे अपनी वर्तमान पदस्थापना से रिलीव होने के बाद जल्दी ही निगमायुक्त का पदभार सम्हाल लेंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds