February 1, 2025

नर्मदानंद बाप जी की राष्ट्रधर्म विजय यात्रा लखनऊ पंहुची,आरएसएस के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया स्वागत

rdvy2

लखनऊ,19 नवंबर (इ खबरटुडे)। द्वादश ज्योतिर्लिंग की बारह हजार किमी लंबी राष्ट्र धर्म विजय पदयात्रा पर निकले नित्यानंद आश्रम के संत श्री नर्मदानंद बाप जी की राष्ट्रधर्म विजय यात्रा मंगलवार को लखनऊ पंहुची। लखनऊ में संघ के सह सरकार्यवाह,लखनऊ महापौर समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने गुरुदेव व उनके साथ चल रहे पदयात्रियों का आत्मीय स्वागत किया।
लखनऊ से मिली जानकारी के अनुसार,गंगौत्री से पदयात्रा प्रारंभ कर अब संत श्री नर्मदानंद बाप जी काशी विश्वनाथ की ओर चल रहे हैं। लखनऊ स्थित डॉ.शकुन्तला राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्र धर्म विजय यात्रा का स्वागत समारोह आयोजित किया गया था। स्वागत समारोह में महापौर संयुक्ता भाटिया, कुलपति श्रीमान राणा कृष्णपाल सिंह और मुकेश मेश्राम (कमिश्नर लखनऊ) अजय सिंह ( सामाजिक कार्यकर्ता)एवं आरएसएस राष्ट्रीय सहकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले,प्रान्त प्रचारक कौशल किशोर,सहप्रान्त कार्यवाहक प्रशान्त भाटिया,सहित सभी ने यात्रा का स्वागत किया। गुरुदेवके आशीर्वचन सुने और जल,जीव,जन्तुओं को बचाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर संत श्री नर्मदानंद बाप जी ने विवि परिसर में वृक्षारोपण कर सभी व्यक्तियों को पर्यावरण बचाने की शपथ दिलाई। स्वागत समारोह के बाद राष्ट्र धर्म विजय यात्रा आगे के लिए रवाना हो गई।

You may have missed