October 5, 2024

जिले में कोरोना का कहर: जावरा निवासी तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव, एक महिला की मौत

रतलाम,06जुन (इ खबर टुडे)। रतलाम में रात को बारिश के बाद कोरोना का कहर बरपा। देर रात मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में जावरा की तीन महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। वही इनमें से एक महिला की मौत भी हो गई।

आधी रात को आई रिपोर्ट के बाद रतलाम में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई। एक बार फिर से एक ही दिन में सुबह से रात तक कोरोना के 6 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से एक की मौत हुई है।

जावरा क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों में से एक महिला की मौत हो गई है। महिला की रात करीब 8:30 बजे संदिग्ध हालत में मौत हुई थी। महिला का सैंपल लिया गया था जिसकी रिपोर्ट आने पर वह पॉजिटिव पाई गई है। वहीं दो और लोग पॉजिटिव निकले हैं। यह एक पुलिसकर्मी का परिवार है। पुलिसकर्मी रतलाम के हाट रोड का निवासी है और उसका ससुराल जावरा है।

2 दिन पहले वह पत्नी व परिवार से मिलने जावरा गया था जिसके बाद उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। बाद में इसके परिवार को कि क्वॉरेंटाइन सेंटर ले जाकर उनके सैंपल लिए गए थे जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

जावरा के पठान टोली क्षेत्र में बांसवाड़ा से आए आठ मेहमान सहित 20 लोगों को प्रशासन ने रात 2:00 बजे क्वॉरेंटाइन सेंटर भेज दिया।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds