October 5, 2024

आम चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा फैसला, प्रियंका गांधी को बनाया UP महासचिव

नई दिल्ली/लखनऊ,23 जनवरी (इ खबरटुडे)। कांग्रेस पार्टी ने ‘करो या मरो’ का चुनाव बन गए आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपना तुरुप का इक्‍का चल दिया है। लंबे इंतजार के बाद राहुल गांधी की बहन प्रियंका वाड्रा गांधी सक्रिय राजनीति में उतरने जा रही हैं और कांग्रेस ने उन्‍हें महासचिव बनाने का ऐलान किया है। उन्‍हें पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की जिम्‍मेदारी दी गई है जो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का गढ़ है।

प्रियंका गांधी फरवरी के पहले सप्‍ताह से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगी। पार्टी ने इसके अलावा ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया को एआईसीसी का महासचिव बनाया है। उन्‍हें पश्चिमी यूपी की जिम्‍मेदारी दी गई है। इससे पहले मध्‍य प्रदेश में उन्‍हें डेप्‍युटी सीएम बनाए जाने की अटकलें थीं। वहीं अब तक उत्‍तर प्रदेश के प्रभारी रहे गुलाम नबी आजाद को हरियाणा का प्रभारी बनाया है। के. सी. वेणुगोपाल कांग्रेस संगठन के प्रभारी होंगे।

You may have missed

Here can be your custom HTML or Shortcode

This will close in 20 seconds