मध्यप्रदेश में बदलेगा मौसम, बारिश और ओलो से मिलेगी गर्मी से राहत, तापमान में आएगी गिरावट
मध्यप्रदेश में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने वाली है। तीन दिन तक लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 42 जिलों में बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इनमें भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर तथा उज्जैन शामिल हैं। बारिश, तेज आंधी और ओले गिरने से काफी हद तक गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। इस समय चल रही झुलसाने वाली लू से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग ने कहा कि बारिश और ओले गिरने से तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि इस समय मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और टर्फ के सक्रिय होने के कारण हो रहा है। ऐसे में लू का असर लगभग खत्म हो जाएगा और लोगों को काफी राहत मिलेगी।
उत्तर-दक्षिण मध्यप्रदेश में ज्यादा रहेगा बारिश का प्रभाव
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस बारशि, तेज आंधी और ओले गिरने का सबसे ज्यादा प्रभाव उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों में ज्यादा देखा जाएगा। ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, रीवा और जबलपुर समेत 17 जिलों में इसका असर रहेगा। इसके अलावा श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, अशोक नगर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा यहां पर तेज हवाओं के साथ आंधी भी चलेगी और ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सगर और शहडोल के आसपास मौसम साफ रहेगा। 12 और 13 अप्रैल को मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम बदलेगा।
धार रहा सबसे अधिक गर्म
इस समय पड़ रही गर्मी की बात करें तो रतलाम और धार सबसे गर्म रहे हैं। रतलाम के तापमान की बात करें तो यह 42.2 डिग्री दर्ज किया गया जबकि धार में यह 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दोनों ही शहराें में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। खंडवा का तापमान भी काफी ज्यादा रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया। नर्मदापुरम का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़ और दमोह का तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा सागर का तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस, खरगोन और नौगांव भी गर्मी की चपेट में रहे। खरगोन का तापमान 41 डिग्री, मंडला में 40.8, सिवनी और शिवपुरी में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इस समय इन सभी शहरों में लू चल रही हैं और लोग काफी परेशान हैं।
कहीं-कहीं मिली बूंदों से कुछ राहत
यदि हम बारिश की बात करें तो शिवपुरी में कुछ स्थानों पर बारिश होने से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई। वहीं इसके आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी कुछ नरम रहा। प्रदेश के अलग-अलग शहरों का तापमान काफी बदला-बदला नजर आया। इसके अलावा बड़े शहरों भोपाल में अधिकतम तापमान 41.3, इंदौर में 40.3, ग्वालियर में 39.6, उज्जैन में 41 तथा जबलपुर में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।