Movie prime

हरियाणा मौसम अपडेट : हरियाणा में कल से फिर खुश्क रहेगा मौसम, 9 जून तक बढ़ेगा पारा

 

हरियाणा में रात को सिरसा, फतेहाबाद ,हिसार ,जींद सहित कई जिलों में बारिश हुई।मौसम में अभी ठंडक घुली हुई है। हालांकि दिन का पारा 0.4 डिग्री तक बढ़ा है। अभी दिन का पारा सामान्य से 5.8 डिग्री तक कम है। रोहतक में सबसे अधिक 36.9 डिग्री तापमान रहा।

हथनीकुंड यमुनानगर में सबसे कम 27 डिग्री तापमान रहा। रात के तापमान में 0.7 डिग्री बढ़ोतरी हुई है। अभी रात का पारा भी सामान्य से 4.1 डिग्री तक कम है। हथनीकुंड में 20.1 डिग्री तापमान रहा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य में पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव आज भी बने रहने, कुछ एक स्थानों पर आंशिक बादल कुछ और हवाओं के साथ छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है।

6 जून से फिर से हवाओं में बदलाव उत्तर पूर्वी से पश्चिमी हवाएं हो जाने की संभावना है। इससे 6 से 9 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में बढ़ोतरी से बीच बीच में हल्के बादल और कहीं कहीं धूलभरी हवाएं चलने की संभावना है।