Kal Ka Mausam: मप्र के 40 जिलों में आंधी-बारिश, 7 जिलों में ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, कल भी रहेगा बारिश का दौर जारी
Rain Alert MP: मप्र में आज ओलावृष्टि और आंधी-बारिश ने प्रदेश के तीन दर्जन से अधिक जिलों में आमजन का जीवन मुसीबत में डाल दिया है। प्रदेश के लगभग 40 जिलों में आज हो रही बेमौसमी बारिश से किसानों की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आज अलीराजपुर, भिंड, उज्जैन, धार, बैतूल, राजगढ़ और देवास जिले में ओलावृष्टि होने की खबर भी सामने आई है। आज सुबह से प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं और कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के शाजापुर, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच, मंदसौर, भोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, छिंदवाड़ा, भिंड, इंदौर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खरगोन, अलीराजपुर, झाबुआ, खंडवा, उज्जैन और देवास जिले में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।

कल भी 15 से अधिक जिलों में हुई थी बारिश
मध्य प्रदेश राज्य में पिछले दो-तीन दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते बीते दिन गुरुवार को प्रदेश के लगभग 15 से अधिक जिलों में तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं हल्की से तेज बारिश देखने को मिली। प्रदेश के मऊगंज जिले में आकाशीय बिजली गिरने की खबर भी सामने आई है। जानकारी के अनुसार इस घटना में एक महिला की मौत भी हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ जिलों में 6 अप्रैल तक 50 से 60 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चलने और बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।

कल भी इन जिलों में बारिश (कल का मौसम) का अलर्ट हुआ जारी
मौसम विज्ञान विभाग, भोपाल के अनुसार आज लगभग पूरे प्रदेश में ओलावृष्टि, बारिश और आंधी चलने की संभावना है। वहीं कल शनिवार को (Kal ka Mausam) भी प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच सहित 42 जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। कल रतलाम, नीमच, मंदसौर, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, हरदा, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, मैहर, शहडोल, डिंडौरी, अनूपपुर, मंडला और बालाघाट सहित झाबुआ, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, कटनी और उमरिया जिले में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

