Movie prime

Thunderstorm Alert: MP राजस्थान के 53 जिलों में होगी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश, अलर्ट हुआ जाए

 

Rain Alert MP Rajasthan: मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्य में बारिश कब और शुरू हो चुका है। मौसम विभाग ने आंधी-तूफान और बारिश को लेकर ताजा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए अलर्ट के अनुसार राजस्थान प्रदेश और मध्य प्रदेश के 53 जिलों में आंधी तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। पाठकों को बता दें कि दोनों ही प्रदेशों में तेज गर्मी के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। 

मध्य प्रदेश राज्य के रतलाम, (Ratlam) मंदसौर, नीमच, नर्मदापुरम सहित कई जिलों में तापमान (weather update MP)  45 डिग्री के पास पहुंच चुका था। लेकिन अब बारिश का दौर शुरू होने के बाद मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्य में लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली है। 

मध्य प्रदेश राज्य के 45 जिलों में हुआ बारिश का अलर्ट जारी 

मौसम विभाग ने आज सोमवार को मध्य प्रदेश राज्य के 45 जिलों में आंधी तूफान और बारिश (Rain alert MP) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। भीषण गर्मी के बीच कई राज्य में बारिश का दौर शुरू होने से लोगों के दिनचर्या फिर से पटरी पर लौटेगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 45 जिलों में तेज हवाओं के साथ कुछ इलाकों में ओलावृष्टि होने की आशंका भी है। रविवार को भी MP के अशोकनगर में ओले भी गिरे थे। अशोकनगर के अलावा रविवार को मध्य प्रदेश के 8 शहरों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई।

राजस्थान प्रदेश के आठ जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश का अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश के अलावा राजस्थान प्रदेश के आठ जिलों में मौसम विभाग ने तेज गति से आंधी तूफान के साथ बारिश (Rain alert Rajasthan) आने की संभावना जताई है। कल रविवार को राजस्थान प्रदेश के नागौर, चितौड़गढ़, कोटा, हनुमानगढ़ सहित 10 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश भी हुई। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। वहीं हनुमानगढ़ जिले में रविवार को बारिश के साथ ओले भी गिरे। 

मध्य प्रदेश और राजस्थान में जहां बारिश का दौर शुरू हो गया है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान भीषण गर्मी देखने को मिली। उत्तर प्रदेश राज्य (weather update up) के लगभग 15 जिलों में रविवार को तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। प्रदेश के वाराणसी शहर का तापमान 42.2 डिग्री के साथ राज्य में सबसे अधिक रहा।