Movie prime

Haryana ka mausam : हरियाणा के इन 6 जिलों में होगी आज तेज बारिश, हरियाणा की तरफ लौट रहा मानसून

 

हरियाणा के 6 जिलों में आज सुबह-सुबह बारिश शुरू हो चुकी है । इसमें रेवाड़ी, झज्जर, जींद, हिसार, सिरसा, फरीदाबाद शामिल है वहीं चरखी दादरी और फरीदाबाद में कई जगह जल भराव हो गया है।

चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज 11:00 बजे तक हिसार, हांसी, रोहतक, जींद में रेड अलर्ट जारी किए हैं । हिसार जिले के हांसी नरनोद जींद जिले में शहर जुलाना व सफिदो , रोहतक के महम, सोनीपत में गोहाना क्षेत्र भिवानी जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र में अधिक बारिश होने की संभावना है।

कैथल, करनाल कुरुक्षेत्र अंबाला पंचकूला यमुनानगर में आज गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना। 

इसके अलावा बचे 16 जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी से आ रहीं नमी भरी हवाओं से हरियाणा में बारिश हो रही है। 10 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी।

8 जुलाई: 4 जिलों, पंचकूला, अंबाला व यमुनानगर में तेज बारिश, 9 जिलों, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में मध्यम बारिश और 11 जिलों, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में हलकी बारिश हो सकती है।

9 जुलाई: 9 जिलों, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, पलवल, मेवात, गुरुग्राम व फरीदाबाद में तेज बारिश, 9 जिलों अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी में मध्यम बारिश और 4 जिलों, सिरसा, हिसार, भिवानी व फतेहाबाद में हलकी बारिश हो सकती है।

10 जुलाई: 13 जिलों, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल व मेवात में तेज बारिश और 9 जिलों, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, कैथल व कुरुक्षेत्र में मध्यम बारिश हो सकती है।