Rain Alert Haryana: हरियाणा में अगले दो दिन होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
Haryana Weather: हरियाणा प्रदेश में आज पांच जिलों में अच्छी बारिश हुई। प्रदेश के भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और झज्जर में बारिश होने की खबर सामने आई है। तेज आंधी के कारण झज्जर में कई जगह पेड़ भी टूट गए हैं। प्रदेश में आज बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आई है। एक तरफ बारिश होने से जहां आमजन को गर्मी से राहत मिली है वहीं दूसरी तरफ किसानों के चहरों पर भी खुशी लौट आई है। आज प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद सहित कई जिलों में आंधी भी चली है।
इन जिलों में अगले दो दिन मौसम विभाग ने किया बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले 2 दिन
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के झज्जर, फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, हिसार और नूह में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार 2 जून को हरियाणा प्रदेश के भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में 50% बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चरखी दादरी, हिसार, रोहतक, झज्जर, पानीपत, सोनीपत, फतेहाबाद और सिरसा में 25% बारिश होने की संभावना है।
3 जून को प्रदेश के चरखी दादरी, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50 से 75% तक और सिरसा, पानीपत, सोनीपत, रोहतक व झज्जर झज्जर जिले में 25% बारिश होने की संभावना जताई गई है।