Movie prime

हरियाणा मौसम अपडेट : हरियाणा में तापमान पहुंचा 46 डिग्री पर, लू चलने की चेतावनी, देखें अपने जिले का मौसम

 

मौसम विभाग ने हरियाणा में लु चलने की चेतावनी जारी की है । आज सोमवार 9 जून को लु चलेगी। मौसम विभाग ने बताया कि दिन और रात दोनों समय में ही लु चलने की संभावना है। हिसार ,फतेहाबाद, सिरसा, जींद रोहतक में आज  अलर्ट जारी किया गया है।


पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम ,अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, भिवानी में येलो अलर्ट जारी किया गया है इन शहरों में तापमान 45 डिग्री से अधिक रहेगा।

सबसे अधिक तापमान राजस्थान से लगते सिरसा और रोहतक में दर्ज किया गया है। यहां पर तापमान 45 डिग्री से अधिक रहा। हालांकि मौसम विज्ञानीको ने 11 जून तक ऐसा ही मौसम रहने की आसार बताई है। दो दिन तक राजस्थान से सटे हरियाणा के दक्षिण पश्चिम एरिया में रेगिस्तान हवाएं चलने से तापमान में और अधिक बढ़ोतरी हो सकती है।


हरियाणा में 9 जून ,10 जून, 11 जून को ऐसा रहेगा मौसम


9 जून हरियाणा मौसम का हाल:  जींद हिसार फतेहाबाद सिरसा और रोहतक में ऑरेंज अलर्ट, कैथल भिवानी गुरुग्राम कुरुक्षेत्र अंबाला फरीदाबाद पलवल मेवात में येलो अलर्ट।

हरियाणा में 10 जून को मौसम का हाल: जींद, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, रोहतक में ऑरेंज अलर्ट। अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, चरखी ,दादरी, भिवानी, नारनौल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी ,गुरुग्राम, झज्जर, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, सोनीपत, पानीपत में येलो अलर्ट।

11 जून हरियाणा में मौसम का हाल : फतेहाबाद, सिरसा ,जींद हिसार ,कैथल, रोहतक, कुरुक्षेत्र भिवानी, अंबाला चरखी, दादरी, नारनौल, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी गुरुग्राम, मेवात, पलवल ,फरीदाबाद सोनीपत ,पानीपत में येलो अलर्ट.