Movie prime

दिल्ली में पड़ रही प्रचंड गर्मी,एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब में तापमान में लगातार बढ़ोतरी

एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब में तापमान में लगातार बढ़ोतरी
 

गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में इस समय गर्मी बढ़ती जा रही है। दो-तीन दिन पहले तेज बारिश व तेज हवाओं के कारण तापमान में कुछ कमी आई थी, लेकिन अब एक बार फिर प्रचंड गर्मी के कारण लोग परेशान हो चुके हैं। दिल्ली में तापमान 41 डिग्री से​ल्सियस को पार कर गया है। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा समेत मौसम विभाग ने 8 राज्यों में लू के लिए अलर्ट जारी किया है। 


बारिश के बाद एक फिर गर्मी बढ़ती जा रही है। इसी बीच मौसम में उतार-चढ़ाव भी जारी है। बारिश के बाद अब फिर से तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच चुका है। प​श्चिमी राजस्थान में लू का प्रकोप शुरू हो गया है। पंजाब, हरियाणा, प​श्चिमी मध्यप्रदेश और गुजरात समेत कुछ अन्य राज्यों में भी लू के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 


राजधानी दिल्ली समेत कुछ अन्य राज्यों में मौसम ने फिर से करवट ली है। कहीं-कहीं भीष्ण गर्मी तो कहीं आंधी व बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी दिल्ली में भी तापमान 39 डिग्री से 41 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अब धीरे-धीरे पारा फिर से बढ़ने लग गया है। राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में तो तापमान 42 डिग्री के पार जा चुका है। यदि हम अगले सप्ताह की बात करें तो राजधानी दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल इस तापमान से राहत मिलने की उम्मीद कम ही दिखाई दे रही है। दिल्ली में पूरा दिन आसमान साफ रहने की उम्मीद है तथा तापमान 38 डिग्री से 41 डिग्री के बीच रह सकता है। इसके अलावा यदि हम न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 21 से लेकर 23 डिग्री के बीच रह सकता है। 15 अप्रैल को तापमान में फिर से बढ़ोतरी होगी तथा मौसम साफ रहेगा। अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री से लेकर 41 डिग्री तक जा सकता है। 


कुछ राज्यों में लू का अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने देश के कुछ हिस्सों में लू के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है। प​श्चिमी राजस्थान में 15 अप्रैल से लू का नया दौर शुरू हो सकता है। 16 अप्रैल को लू का सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश, दिल्ली में भी लू चलने के संकेत मिल रहे हैं। इन राज्यों के लिए भी येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 


कुछ राज्यों में गर्म हवाएं चलेंगी
देश के कुछ क्षेत्रों में भी गर्म हवाएं चलने के संकेत मिल रह हैं। उत्तरी तमिलनाडु, तेलंगाना, प​श्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में गर्म हवाएं चलने के संकेत मिल रहे हैं। तेलंगाना में 15 से 19 अप्रैल, प​श्चिमी मध्य प्रदेश में 15 से 17 अप्रैल, गुजरात में 16 से 18 अप्रैल, पंजाब तथा हरियाणा में 16 से 19 अप्रैल के बीच गर्म हवाएं चलने की संभावना है। गुजरात की बात करें तो यहां भी अगले दो दिन में दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।