Movie prime

मौसम विभाग हरियाणा : दिसंबर के आखिरी हफ्ते में कड़ाके की सर्दी की संभावना,हरियाणा में कल से 3 दिन कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

 

मौसम विभाग हरियाणा : कल से प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी आने की संभावना है। यानी कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना बढ़ गई है। 24 से 27 दिसंबर तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में घना कोहरा रह सकता है। मौसम विभाग ने 24 दिसंबर को अम्बाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद के लिए कोहरे का ऑरेंज और शेष के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। 25 दिसंबर को अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, बाकी में यलो अलर्ट रहेगा। 26 को भी इन्हीं जिलों में ऑरेंज व यलो अलर्ट रहेगा। प्रदेश में रात के तापमान में पिछले 24 घंटे में औसतन 0.1 डिग्री की कमी आई है। अभी रात का पारा सामान्य से 2.2 डिग्री तक ज्यादा है। नारनौल प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, यहां पारा 6 डिग्री दर्ज किया गया। नूंह में रात का पारा 11.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

कोहरे में सोमवार सुबह बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण अभिषेक सैनी (20) की मौत हो गई। 2 साल पहले पिता का निधन हो गया। अभिषेक सैनी एक राइस मिल में दो माह पहले काम पर जाने लगा था। परिवार में इकलौता कमाने वाला था।