Movie prime

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम सहित 6 जिलों में शुरू हो गई झुलसाने वाली गर्मी,  देखिए कैसा रहेगा अगले दो दिन मौसम

मध्य प्रदेश के रतलाम सहित 6 जिलों में शुरू हो गई झुलसाने वाली गर्मी,  देखिए कैसा रहेगा अगले दो दिन मौसम
 

MP Weather: मध्य प्रदेश राज्य में रतलाम सहित 6 जिलों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी के झुलसाने वाली गर्मी शुरू हो गई है।
राजस्थान और गुजरात से आई गर्म हवाओं के असर से पूरे मप्र में तपिश बढ़ गई है। रतलाम दमोह, सागर, शिवपुरी गुना सहित प्रदेश के 6 जिलों में लू चली। रतलाम में पारा 43.8 डिग्री पर पहुंच गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 44.6 डिग्री पहुंच गया। इधर, सीजन में पहली बार शुक्रवार को राजधानी भोपाल में दिन का पारा 42.2 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा है। रात का तापमान भी 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। पूरे प्रदेश में यह रात का सबसे ज्यादा तापमान रहा। बीते 24 घंटों में रात के तापमान में 3.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है, जो सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक है।

चक्रवात उत्तरप्रदेश के दक्षिणी हिस्से में हुआ शिफ्ट

मौसम वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती के अनुसार, जो ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के पास सक्रिय था, वह उप्र के दक्षिणी हिस्से की ओर शिफ्ट हो गया।

इस बदलाव के कारण एक ट्रफ लाइन भी बन रही है। एक ओर राजस्थान में गुजरात की ओर से गर्म हवाएं आ रही हैं। दूसरी ओर इस ऊपरी हवा के चक्रवात से भी गर्म हवा फैल रही है। जिस कारण से प्रदेश में आने वाले दो दिनों में रतलाम, मंदसौर, नर्मदापुरम, भोपाल सहित कई जिलों में तापमान में और भी वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश इन जिलों में लोगों को लोक के थपेड़े भी सहन करने पड़ेंगे। 

 इन जिलों में गरज-चमक के कारण तापमान में आई गिरावट 

मध्य प्रदेश के कई जिलों में जहां एक तरफ तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है वहीं दूसरी तरफ 18 अप्रैल शुक्रवार को गरज-चमक के कारण कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शिवपुरी, अशोकनगर, रायसेन, विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, नरसिंहपुर सहित जबलपुर बादल गरजने और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट देखी गई।