Movie prime

हरियाणा मौसम : हरियाणा के कई जिलों में लु का रेड अलर्ट जारी, देखे गर्मी से बचने के..

 

हरियाणा में तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने इस साल में पहली बार राज्य में लु का रेड अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट हिसार, फतेहाबाद ,सिरसा, चरखी दादरी, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़ ,झज्जर रेवाड़ी के लिए है।


हरियाणा के इन जिलों में रहेगा ऑरेंज अलर्ट

गुरुग्राम, पलवल ,फरीदाबाद, यमुनानगर ,पंचकूला, मेवात ,कैथल, कुरुक्षेत्र ,अंबाला ,सोनीपत, पानीपत, करनाल जींद में ऑरेंज अलर्ट जारी।


मौसम विभाग चंडीगढ़ ने जानकारी दी की 14 जून तक प्रदेश में तेज लु चलेगी। इस समय ज्यादातर जिलों का तापमान सामान्य से अधिक रहने वाला है मंगलवार को हरियाणा के ज्यादातर तापमान में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी रही। जिससे राज्य का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री सेल्सियस  तक अधिक रहा।


डीसी अजय कुमार गुरुग्राम ने लोगों को आज सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक घरों में ही रहने को कहा उन्होंने बताया कि लोग अपना चेहरा और सिर ढककर ही बाहर जाएं व सर पर टोपी का भी इस्तेमाल करें।


सिरसा में है सबसे अधिक गर्मी

पिछले 24 घंटे की बात करें तो मौसम में हुए बदलाव से प्रदेश भर में गर्मी बड़ी है। सबसे अधिक तापमान सिरसा में रहा।


हरियाणा में अधिकतर तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी भिवानी जिले में भी दर्ज की गई है जहां तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 44.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है वही सबसे ज्यादा गिरावट सिरसा के अधिकतम तापमान में दर्ज की गई है जहां तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस घटकर 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

सीएमओ ने कहा गर्मी से बचने के लिए  शिकंजी और लस्सी पिए।