Movie prime

हरियाणा के आज 10 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट, इन 6 जिलों में पारा रहेगा 45 से पार, 3 दिन बाद बारिश

हरियाणा के आज 10 जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट, इन 6 जिलों में पारा रहेगा 45 से पार, 3 दिन बाद बारिश
 

हरियाणा में गर्मी में प्रचंड रूप धारण कर लिया है। लु चल रही है जिससे लोग परेशान हैं इस बीच मौसम विभाग ने 13 जून तक 9 जिलों में अलर्ट जारी किया है अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है कल 6 जिलों का तापमान 44 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।


मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने वाला है हालांकि इसके बाद तापमान 24 डिग्री तक गिर सकता है डॉक्टरों ने लू से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।


तीन दिनों तक हरियाणा में कहां-कहां पर रहेगा अलर्ट


आज 12 जून को हरियाणा के इन जिलों में रहेगा अलर्ट  : मौसम विभाग के केंद्र चंडीगढ़ ने आज 9 जिलों फतेहाबाद ,सिरसा, भिवानी, शहर चरखी दादरी ,रोहतक, महेंद्रगढ़ ,झज्जर ,रेवाड़ी में   रेड अलर्ट और 13 जिलों गुरुग्राम पलवल फरीदाबाद पंचकूला मेवात कुरुक्षेत्र अंबाला यमुनानगर करनाल जींद कैथल सोनीपत व पानीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


13 जून को हरियाणा में 9 जिलों में रेड अलर्ट और 7 जिलों में लु का ऑरेंज अलर्ट

13 जून को हरियाणा के 9 जिलों फतेहाबाद ,सिरसा, रोहतक, भिवानी, हिसार, चरखी दादरी ,महेंद्रगढ़ ,झज्जर, रेवाड़ी में लु का रेड अलर्ट जारी है।

14 जून को 9 जिलों में हीटवेव का अलर्ट


14 जून को हिसार ,फतेहाबाद ,सिरसा, झज्जर ,चरखी दादरी ,रोहतक, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी में हीट वेव का ऑरेंज अलर्ट है । वहीं 13 जिलों में अंबाला, फरीदाबाद ,यमुनानगर, गुरुग्राम, पंचकूला, मेवात, पलवल सोनीपत, पानीपत ,करनाल, जींद कैथल कुरुक्षेत्र में येलो अलर्ट है।