Movie prime

हरियाणा में 5 जून तक इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान

 

5 जून तक हरियाणा एनसीआर में दिल्ली में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा अंधड और गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है ।इसके असर से हरियाणा में 5 जून तक तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। वहीं नोतपा  के आखिरी दिन सोमवार को भी प्रदेश में कई जिलों में बारिश हुई । भारतीय मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी किया है।

सिरसा जिले को छोड़कर हरियाणा के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया । गुरुग्राम व महेंद्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री रहा यह  हरियाणा का सबसे कम रहा।

हरियाणा में इस प्रकार बदलेगा मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तरी राजस्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना है। इससे 5 जून तक हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा, अंधड़ और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियों की संभावना बन रही