Movie prime

Haryana weather update : हरियाणा के चार जिलों में रात से बारिश, आज इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट

 

हरियाणा में मानसून ने 6 दिन पहले ही दस्तक दी। प्रदेश में मानसून के पहुंचने की सामान्य तारीख 29 जून है । 25 साल में 14 वी बार मानसून 29 जून से पहले पहुंची है।

मानसुन समय से पहले पहुंचा, मानसून की लाइन उत्तर प्रदेश के बिजनौर से करनाल कैथल होकर गुजरी है बंगाल की खाड़ी अरब सागर से नमी वाली हवाएं तेजी से आ रही है।


आज यमुनानगर और पंचकुला अंबाला में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया और वही पानीपत, कुरुक्षेत्र ,करनाल ,यमुनानगर ,हिसार में रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही ।

36 से 40 घंटे में मानसून पूरे हरियाणा में छा जाएगा। अगले 7 दिन बारिश के आसार ।  25 और 26 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट , इस दौरान कुछ इलाकों में तेज बारिश होने के पूरे आसार जताए जा रहे हैं।


पिछले 24 घंटे से हरियाणा में औसत 5.9 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई, सबसे अधिक बारिश 36 मिली मीटर बारिश कुरुक्षेत्र में हुई ।दिन का औसतन तापमान 1.6 डिग्री घटकर सामान्य से 4.3 डिग्री कम हो चुका है।


अगले तीन दिन तक कहां  कैसा रहेगा मौसम


26 जून को करनाल कुरुक्षेत्र यमुनानगर अंबाला और पंचकूला में 75 से 100% तक बारिश की संभावना, हरियाणा के अन्य जिलों में 50 से 75% तक की बारिश की संभावना।


27 जून को पलवल फरीदाबाद गुरुग्राम महेंद्रगढ़ रेवाड़ी मेवात फतेहाबाद और सिरसा में 50 से 75% तक बारिश हो सकती है और अन्य जिलों में 75 से 100% तक बारिश होगी।


28 जून को हरियाणा में मौसम का हाल


सोनीपत रोहतक पलवल फरीदाबाद सिरसा करनाल कुरुक्षेत्र कैथल जींद पानीपत में 28 जून को 25 से 50% बारिश की संभावना।

हिसार फतेहाबाद यमुनानगर अंबाला पंचकूला गुरुग्राम झज्जर रेवाड़ी महेंद्रगढ़ चरखी दादरी भिवानी मेवात में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश की संभावना।