हरियाणा के 10 जिलों में बारिश शुरू, देखिए आगे तीन दिन आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम
हरियाणा के 10 जिलों में फरीदाबाद सोनीपत न्यू रोहतक जींद गुरुग्राम हिसार फतेहाबाद सिरसा में बारिश शुरू हो चुकी है जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है हरियाणा के कृषि विश्वविद्यालय कृषि मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे तक सिरसा सोनीपत रेवाड़ी में तेज हवाओं और गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इससे पहले पंचकूला में रात करीब 3 घंटे तक बारिश हुई। इससे घग्गर नदी का जलस्तर बढ़ चुका है ।स्थानीय प्रशासन ने लोगों से नदी के पास न जाने की अपील की है। वही रात को चरखी दादरी में भी बारिश हुई।
पहाड़ी एरिया में लगातार बारिश से करनाल में यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। खास तौर पर इंद्री और घरोडा के यमुना से सटे क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जा रही है।
प्रशासन की तरफ से यमुना किनारे भारी पत्थर बछाने का कार्य भी जोरों पर चल रहा है ताकि पानी के तेज बहाव से किनारो पर नुकसान ना हो और बाढ़ जैसी स्थिति का सामना नहीं करना पड़े।
अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
29 जून को इन जिलों में होगी बारिश : कल पलवल नुह रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में बारिश की संभावना 25 से 50% तक है।
सिरसा फतेहाबाद हिसार भिवानी रोहतक झज्जर चरखी दादरी फरीदाबाद गुरुग्राम और पंचकूला में 50 से 75% तक बारिश की संभावना है।
सोनीपत पानीपत जींद कैथल करनाल यमुनानगर और अंबाला में 75 से 100% तक बारिश हो सकती है।
30 जून को हरियाणा में मौसम
रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ ,नुह पलवल सिरसा में 25 से 50% तक बारिश की संभावना।
फतेहाबाद हिसार भिवानी चरखी दादरी फरीदाबाद गुरुग्राम झज्जर रोहतक में 50 से 75% तक बारिश की संभावना।
सोनीपत पानीपत कैथल करनाल जींद पंचकूला यमुनानगर अंबाला कुरुक्षेत्र में 75 से 100% तक बरसात की संभावना।
1 जुलाई को हरियाणा में मौसम
सिरसा फतेहाबाद हिसार महेंद्रगढ़ भिवानी में 25 से 50% तक बारिश की संभावना।
पलवल फरीदाबाद गुरुग्राम रेवाड़ी दादरी रोहतक जींद कैथल कुरुक्षेत्र अंबाला पंचकूला में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश की उम्मीद।
झज्जर सोनीपत पानीपत करनाल और यमुनानगर में 75 से 100% तक बारिश की संभावना