मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार
मध्यप्रदेश में अचानक से मौसम बदल रहा है। ग्वालियर, जबलपुर, सागर समेत लगभग 23 जिलों में बारिश की उम्मीद है। इस समय पूरे प्रदेश में चार सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण बादल छाए हुए हैं। कुछ जिलों में तो इस समय बारिश हो रही है, जिससे तापमान में काफी गिरावट आई है। आज भी कुछ स्थानों पर बारिश हाेने की संभावना है। अगले दिन से तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।
मध्यप्रदेश के कई जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने से बारिश भी हो रही है। इसके अलावा कुछ जिलों में बारिश होने की संभावना भी बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार कल भी बारिश की संभावना है। उसे बाद से तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। जहां-जहां बारिश हुई है, वहां पर तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल, भोपाल, नर्मदापुरम के अलावा कुछ और जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है। इससे तापमान में कुछ गिरावट आई है। शनिवार को बैतूल में 0.4 एमएम बारिश दर्ज की गई वहीं मंडवा में भी 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई। खंडवा का सबसे अधिक 41.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके अलावा रीवा, सागर, जबलपुर, शहडोल, ग्वालियर एवं चंबल में भी बारिश होने की संभावना है।
हवा में चक्रवात
मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिजीत चक्रवर्ती ने कहा कि एक पश्चिमी विक्षोभ कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्र से आगे बढ़ रहा है। यहां हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रुप में बना हुआ है। पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्र में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के कारण बारिश हो सकती है। यह अच्छी बारिश की उम्मीद बन रही है। वहीं चक्रवात से छत्तीसढ़ होते हुए तेलंगाना में एक द्रोणिका बनी हुई है। यह भी बारिश का कारण बन सकती है। वहीं 16 अप्रैल से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे भी बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है।