हरियाणा में आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले सप्ताह से ठंड बढ़ने के आसार
हरियाणा में आज 2 अक्टूबर को 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसमें फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी ददरी, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल ,यमुनानगर शामिल है हालांकि अभी ठंड के लिए दो सप्ताह और इंतजार करना होगा।
दिवाली तक पूरी तरह से ठंड पड़ने लगेगी। मगर 7 अक्टूबर को तापमान में गिरावट देखी जाएगी. इसके अलावा हरियाणा में 4 अक्टूबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिवेट होगा. इसके प्रभाव से हरियाणा में बारिश होगी. 5 अक्टूबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस पूरे प्रदेश में एक्टिव होगा।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर 7 अक्टूबर तक दिखाई देगा. फिलहाल 4 अक्टूबर तक मौसम सामान्य बने रहने की आशार है ।वही तापमान की बात करें तो हरियाणा के सिरसा में सबसे अधिक 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है । वहीं पानीपत में सबसे कम 31.6 तापमान दर्ज किया गया है पानीपत में सिरसा के मुकाबले चार डिग्री तापमान कम है.
1 से 4 अक्टूबर तक हरियाणा सहित उत्तर पश्चिम भारत में चित्रकूट हल्की बारिश की संभावना।
5 से 7 अक्टूबर तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में एक्टिव होगा इस समय बारिश होगी।
6 अक्टूबर को हरियाणा में कई जगहों पर भारी-बारीस होने की संभावना।
7 अक्टूबर को हवा में बारिश से नमी बढ़ेगी और उतरी हवाएं चलने से तापमान गिरेगा