rain alert :उत्तरप्रदेश-दिल्ली ,पंजाब, हरियाणा,समेत 8 राज्यों में गर्मी के बीच बारिश का अलर्ट
दिल्ली-उत्तरप्रदेश समेत 8 राज्यों में भीष्ण गर्मी के बीच बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 4 मई तक चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश व राजस्थान में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तेज हवाएं भी चलने की उम्मीद है। इसके अलावा बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी बंगाल में गर्मी जारी रहने की संभावना है।
इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदल रहा है। देशभर के अधिकतर राज्यों में इस समय गर्मी पड़ रही है। वहीं बुधवार को अचानक से मौसम बदल गया है। तेज हवाओं के कारण बारिश की संभावना जताई गई है। 4 मई तक दिल्ली के आसपास के राज्यों में बारिश हो सकती है। इस समय गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग की तरफ से कहा गया कि उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। इसके कारण कई राज्यों में अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से काफी राहत मिलने की संभावना है।
दिल्ली के आसपास बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने जानकारी सांझा करते हुए कहा है कि बुधवार से 4 मई तक चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश व राजस्थान में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति भी तेज हो सकती है। हवा की गति 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी भारत में गर्मी और लू की स्थिति भी कुछ क्षेत्रों में लगातार जारी रह सकती है, जबकि पूर्वोत्तर और दक्षिणी भारत में बारिश के साथ तेज आंधी की भी संभावना है।
असम-मेघालय में तेज बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 1 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में 1 से 5 मई के दौरान बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके अलावा अगले 7 दिनों के दौरान रायलसीमा, केरल, माहे, तमिलनाडू, कर्नाटक, तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, तेलंगाना, पांडुचेरी और कराईकल में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा भी हो सकती है।
कुछ राज्यों में लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान के साथ-साथ कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना भी जताई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, पश्चिमी बंगाल और चंडीगढ़ में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।