Movie prime

हरियाणा मौसम अपडेट : हरियाणा के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, देखें अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

 

हरियाणा में मौसम विभाग की दी गई जानकारी अनुसार आज के लिए कई जिलों में मानसूनी बारिश की चेतावनी जारी की है। हरियाणा के दो जिलों यमुनानगर और अंबाला में सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है।


मौसम विभाग ने जींद कैथल करनाल कुरुक्षेत्र सोनीपत पानीपत में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 


पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी मैं हल्की बारिश बताई है। गुरुग्राम, सिरसा ,फतेहाबाद ,हिसार, भिवानी, रोहतक ,झज्जर, चरखी दादरी ,फरीदाबाद में 50 से 75% तक बारिश बताई है।

रात को अंबाला में हुई जोरदार बारिश के कारण लोगों को गर्मी से रात मिली। सुबह भी यहां पर तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी चल रही है।


हरियाणा में अगले तीन दिनों तक कैसा रहेगा मौसम 


30 जून सोमवार को हरियाणा मौसम अपडेट : सिरसा, पलवल, महेंद्रगढ़, नुह, रेवाड़ी में 25 से 50% तक बारिश.
भिवानी, हिसार ,फतेहाबाद, रोहतक ,चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर में 50 से 75% तक बारिश।


1 जुलाई 2025 मंगलवार को हरियाणा में मौसम का हाल : 1 जुलाई को मौसम विभाग ने सिरसा ,फतेहाबाद, हिसार, भिवानी ,महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश की जानकारी दी तो वहीं पंचकूला, कुरुक्षेत्र, अंबाला, रोहतक, जींद, कैथल, पलवल, फरीदाबाद ,गुरुग्राम ,रेवाड़ी, दादरी और मेवात में 50 से 75% तक बारिश बताई .उससे आगे झज्जर सोनीपत पानीपत करनाल यमुनानगर में 75 से 100% तक बारिश की संभावना बताई.


हरियाणा में 2 जुलाई को मौसम का हाल: 2 जुलाई को हरियाणा के सिरसा जिला और फतेहाबाद में हल्की बारिश होगी। हिसार रोहतक सोनीपत पानीपत जींद करनाल कुरुक्षेत्र यमुनानगर अंबाला पंचकूला में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश के संकेत दिए जा रहे हैं।

महेंद्रगढ़ झज्जर चरखी दादरी भिवानी रेवाड़ी मेवात पलवल फरीदाबाद गुरुग्राम में 75 से 100% तक बारिश होने की संभावना।