हरियाणा 10 जून मौसम अपडेट : हरियाणा के 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट,दिन रात चलेगी हवा, 15 जून से मिलेगी राहत
हरियाणा में मानसून आने से पहले गर्मी अपना रूप दिखा रही है, हरियाणा के सात जिलों में तेज गर्म हवाओं के साथ 46 डिग्री तक तापमान पहुंचा है.
आईएमडी ने हरियाणा के इन 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया
सिरसा, भिवानी, रोहतक ,फतेहाबाद, हिसार, जींद में भीषण गर्मी और दिन रात में गर्म हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वही हरियाणा के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट रहेगा।
हरियाणा में पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान बढ़ता जा रहा है।पहले तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचा। इसके बाद आज तापमान 45 डिग्री के आंकड़े को भी पार कर चुका है। हरियाणा प्रदेश में आज सिरसा के तापमान की बात करें तो आज 46 डिग्री पार कर चुका है.
सिरसा में आज तापमान 46.4 डिग्री पर जा पहुंचा है वही हम रोहतक के तापमान की बात करते हैं तो 45.6 डिग्री दर्ज किया गया है. मौसम विभाग ने बताया कि लगातार 13 जून तक इसी तरह का मौसम रहने वाला है। चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष मदन खिचड़ ने जानकारी दी की 13 जून तक मौसम आमतौर पर खुशक रहने वाला है ।
हरियाणा में उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने के आसार
मदन खिचड़ ने जानकारी दी की 13 जून तक उत्तर पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने के आसार है। जो गर्म और खुश्क होने से दिन के तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। इसमें दिन के तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ हल्के-फुल्के बादल भी आएंगे कहीं-कहीं धूल भरी आंधी भी चल सकती है।
14 जून को हवाओं में बदलाव पश्चिम से उत्तर पूर्वी होने की संभावना है । जिससे वातावरण में नमी की मात्रा पढ़ने और आंशिक बादल वाई आने की संभावना बताई जा रही है।
हरियाणा में चार दिन तक ऐसा रहेगा मौसम
10 जून को हरियाणा में मौसम का हाल : सिरसा, फतेहाबाद ,भिवानी , हिसार ,रोहतक में ऑरेंज अलर्ट ।बाकी हरियाणा में येलो अलर्ट जारी.
11 जून को हरियाणा में मौसम का हाल : भिवानी, हिसार, फतेहाबाद ,सिरसा और रोहतक में ऑरेंज अलर्ट और बाकी पूरे हरियाणा में येलो अलर्ट।
12 जून को हरियाणा में मौसम का हाल : रोहतक, जींद, हिसार, फतेहाबाद ,सिरसा ,चरखी ,दादरी सोनीपत, भिवानी ,झज्जर ,रेवाड़ी ,पलवल ,फरीदाबाद, गुरुग्राम ,महेंद्रगढ़, मेवात में लु का येलो अलर्ट जारी और बाकी हरियाणा में मौसम सामान्य रहेगा।
13 जून हरियाणा में मौसम का हाल : 13 जून को करनाल ,यमुनानगर, अंबाला, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, दादरी चरखी, भिवानी, फतेहाबाद, सिरसा, हिसार में लु का येलो अलर्ट जारी, बाकी हरियाणा में मौसम साफ रहेगा.