MP Weather Update: अगले 2 घंटे में मध्य प्रदेश के भोपाल-इंदौर सहित इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
MP Weather Update : देशभर में बारिश का कहर बढ़ता जा रहा है. हाल ही में मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के भोपाल-इंदौर सहित कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है.
IMD के मुताबिक भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, विदिशा, छतरपुर, दतिया, मुरैना, बैतूल, गुना, छिंदवाड़ा, सतना में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है.
वहीं, बड़वानी, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, देवास, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन में आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इसी के साथ विदिशा, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, मंदसौर, नीमच, दतिया, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया में आसमानी बिजली गिरने के साथ तगड़ी बारिश हो सकती है.
वहीं, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही कई जिलों में काले बादल छाए रहेंगे.
काले बादल छाएं रहने लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके लिए वाहन चलाने के लिए वाहन की हेडलाइट जलानी पड़ेगी.
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 से 48 घंटे में कई जिलों में बारिश का कहर देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में भी कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली.
पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
देवास (खातेगांव)- 106 मिमी
रतलाम (जाओरा)- 105 मिमी
देवास (सतवास)- 101 मिमी
इंदौर (हातोड़)- 88 मिमी
इंदौर - 82.9 मिमी

