Movie prime

मप्र में इस दिन होगी मानसून की धमाकेदार एंट्री, इन जिलों में होगी भारी बारिश, देखें अपडेट 

 

 मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री में अभी समय है । राज्य में एक बार फिर से उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया है। 12 जिलों में तापमान एक बार फिर से 42 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिको ने सोमवार को मध्य प्रदेश के नर्मदा पुरम और सेंधवा में हल्की बारिश की उम्मीद जताई है।

 देर से होगी मानसून की एंट्री 


 मानसून तेजी से रफ्तार पकड़ रहा था लेकिन एक बार फिर से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। सामान्य रूप से 11 जून से 28 जून के बीच मध्य प्रदेश में मानसून दस्तक देता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार भी 15 तारीख तक मानसून एंट्री दे सकता है।


 तीन दिनों बाद मध्य प्रदेश में होगी भयंकर बारिश 


 मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों तक मध्य प्रदेश के लोगों को गर्मी सताएगी। तीन दिनों के बाद मध्य प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। 9 जून को सिवनी,छिंदवाड़ा, बैतूल,खंडवा,बुरहानपुर,खरगोन और बड़वानी में झमाझम बारिश होगी। बारिश होने से बढ़ती गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में 50 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 

 मध्य प्रदेश के बालाघाट, मंडला, डिंडोरी,अनूपपुर, बड़वानी, खरगोन और खंडवा में हल्की बारिश होगी। इन सभी जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।