Movie prime

18 जून को मप्र में मानसून की होगी धमाकेदार एंट्री, इन 12 जिलों में होगी तूफानी बारिश, देखें लेटेस्ट अपडेट 

 

 मध्य प्रदेश में आसमान से आग बरस रहा है। गर्मी के मारे लोगों का बुरा हाल है। लोग बेसब्री से मानसून का इंतजार कर रहे हैं। राज्य में मात्र तीन दिनों के बाद मानसून की एंट्री होने वाली है।


 शुक्रवार को इन जिलों में हुई बारिश 


 शुक्रवार को गुना, शिवपुरी और अशोकनगर में भारी बारिश हुई। वही इंदौर और खंडवा में भी जोरदार बारिश के वजह से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली। 


 जिलों में बारिश हो रहा है वहीं कुछ जिलों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। शिवपुरी,उमरिया, सीधी, रीवा, सागर,रतलाम, शाजापुर, खरगोन,खंडवा जैसे शहरों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। ग्वालियर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, नर्मदा पुरम में 44 डिग्री सेल्सियस और नौगांव में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।


 इस बार होगी सबसे ज्यादा बारिश 


 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस बार हर साल के मुकाबले अधिक बारिश होने वाली है। 18 जून से ही राज्य में मानसून सक्रिय हो जाएगा और कई जिलों में तूफानी बारिश होगी। मध्य प्रदेश के बैतूल, खंडवा,  सागर साहित्य जिलों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवा चलेगी।


 कल रविवार को मध्य प्रदेश के भोपाल इंदौर उज्जैन और नर्मदा पुरम संभाग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने से राज्य के लोगों को तपती गर्मी से राहत मिलेगी। राज्य में इस बार मानसून हर बार की अपेक्षा देरी से प्रवेश कर रहा है।


 तेजी से आगे बढ़ रहा है मानसून 

 भारत के कई राज्यों में मानसून की एंट्री हो गई है।नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में तूफानी बारिश हो रही है वहीं मुंबई में भी मानसून ने दस्तक दे दिया है। सबसे पहले मानसून में केरल में दस्तक दिया और केरल में जमकर बारिश हो रही है। अब मध्य प्रदेश में 18 जून को मानसून दस्तक तक देगा