मध्य प्रदेश में एक्टिव होने वाला है मानसून, अगले 4 दिनों तक होगी तूफानी बारिश
मध्य प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। मौसम विभाग ने जानकारी दिया है कि अगले दो दिनों में मानसून एक्टिव हो जाएगा। गुरुवार से राज्य का मौसम बदल जाएगा, जिलों में झमाझम बारिश होगी।
बदलने वाला है राज्य का मौसम
मध्य प्रदेश में आज बुधवार को दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है जिसके वजह से गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। कल से राज्य का मौसम बदलेगा और कई जिलों में झमाझम बारिश होगी।
40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगे हवाएं
अगले 4 दिनों तक मध्य प्रदेश के इंदौर, बैतूल,नर्मदापुरम, सागर, भोपाल सहित कई जिलों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। राज्य में एक चक्रवर्ती सिस्टम एक्टिव होने की वजह से बारिश के आसार बने हुए हैं।
12 जून से बढ़ेगी मानसूनी की गतिविधियां
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश सहित भारत के कई राज्यों में 12 जून के बाद मानसून गतिविधियां बढ़ जाएगी। बारिश होने से तपती गर्मी से राहत मिलेगी। इस साल मध्य प्रदेश में हर साल से अधिक बारिश होने का आसार है।