Movie prime

हरियाणा मौसम अपडेट : मानसून ने पूरे हरियाणा को कवर किया , देखें आज और कल आपके यहां कैसा रहेगा मौसम

 

मानसून ने पूरे हरियाणा को कवर कर लिया है। 24 जून को मानसून के आने के बाद छाने में 6 दिन लग गए। रविवार को 17 जिलों गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवानी, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, पानीपत, सोनीपत, नूंह, चरखी दादरी, नारनौल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अम्बाला, झज्जर, रेवाड़ी और यमुनानगर में बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश में बारिश होने से मारकंडा नदी उफान पर है। शाहाबाद में मारकंडा का जलस्तर करीब 16 हजार क्यूसेक पहुंच गया। इससे आसपास के करीब 5 गांवों और 900 एकड़ खेतों में पानी भर गया। इससे फसलें खराब होने की संभावना बनी हुई है। उधर, हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जलस्तर बढ़कर 28 हजार 245 क्यूसेक पहुंच गया। मानसून सीजन में बैराज के 6 गेट खोलकर सरप्लस 11,225 क्यूसेक पानी दिल्ली की ओर डायवर्ट किया है।

आज सोमवार को हरियाणा मौसम अपडेट : सिरसा, पलवल, महेंद्रगढ़, नुह, रेवाड़ी में 25 से 50% तक बारिश.
भिवानी, हिसार ,फतेहाबाद, रोहतक ,चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर में 50 से 75% तक बारिश।


1 जुलाई 2025 मंगलवार को हरियाणा में मौसम का हाल : 1 जुलाई को मौसम विभाग ने सिरसा ,फतेहाबाद, हिसार, भिवानी ,महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश की जानकारी दी तो वहीं पंचकूला, कुरुक्षेत्र, अंबाला, रोहतक, जींद, कैथल, पलवल, फरीदाबाद ,गुरुग्राम ,रेवाड़ी, दादरी और मेवात में 50 से 75% तक बारिश बताई .उससे आगे झज्जर सोनीपत पानीपत करनाल यमुनानगर में 75 से 100% तक बारिश की संभावना बताई.


हरियाणा में 2 जुलाई को मौसम का हाल: 2 जुलाई को हरियाणा के सिरसा जिला और फतेहाबाद में हल्की बारिश होगी। हिसार रोहतक सोनीपत पानीपत जींद करनाल कुरुक्षेत्र यमुनानगर अंबाला पंचकूला में 50 से 75 प्रतिशत तक बारिश के संकेत दिए जा रहे हैं।

महेंद्रगढ़ झज्जर चरखी दादरी भिवानी रेवाड़ी मेवात पलवल फरीदाबाद गुरुग्राम में 75 से 100% तक बारिश होने की संभावना।