Movie prime

हरियाणा में बारिश के बाद मिली गर्मी से बड़ी राहत, तापमान में काफी कमी

हरियाणा में बारिश के बाद मिली गर्मी से बड़ी राहत, तापमान में काफी कमी
 

 हरियाणा में दो दिन हुई तेज बारिश व आंधी-तूफान के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। न्यूनतम तापमान में आठ डिग्री से​ल्सियस से ज्यादा की गिरावट आई है। वहीं अ​धिकतम तापमान भी काफी कम हुआ है। अब रात के समय ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अप्रैल से प्रदेश में लू चलने की संभावना बन रही है। 


वीरवार शाम और शुक्रवार शाम को प्रदेश में ठंडी हवाएं चली। तेज हवा और बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई। ऐसे में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट हुई। वहीं अ​धिकतम तापमान भी कुछ कम हुआ। अब फिर से लू चलने की संभावनाएं बन रही हैं। 


11 डिग्री से​ल्सियस कम हो गया था तापमान
हरियाणा में दो दिन तक बारिश, ओलावृ​ष्टि और तेज हवाओं के कारण तापमान में काफी गिरावट हुई। दो दिन तक मौसम पूरी तरह से खराब रहा। मौसम खराब होने के चलते गेहूं की कटाई का काम काफी प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर ओलावृ​ष्टि से फसलों को नुकसान भी हुआ है। खासकर ​सब्जी की फसल को काफी नुकसान हुआ है। इस ओलावृ​ष्टि, तेज बारिश और तेज हवाओं के कारण अ​धिकतम तापमान 11 डिग्री से​ल्सियस तक कम हो गया था। इसके अलावा रात के तापमान में भी 8 से ज्यादा डिग्री की गिरावट दर्ज की ई। रोहतक में 8.2 डिग्री से​ल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं हिसार में रात का तापमान 8 डिग्री तक कम हो गया था। एक एक बार फिर से प्रदेश में लू चलने की संभावना जताई जा रही है। अब मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। वहीं मई और जून में प्रदेश में तापमान 50 ​डिग्री से​ल्सियस के पास जा सकता है।