Movie prime

छतरी रखे तैयार! मप्र के इन जिलों में अगले 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

 

 मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री के साथ ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने से परेशानियां बढ़ने लगी है। मौसम विभाग की माने तो अभी राज्य के लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है।

 
 मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मध्य प्रदेश के जबलपुर संभाग में इस साल सबसे अधिक बारिश होगी।  मानसून ने बेहद कम समय में है इस बार मध्य प्रदेश को कवर कर लिया है। इस साल हर साल से अधिक बारिश होने वाली है। झमाझम होने वाली बारिश के वजह से हम लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है इसके साथ ही साथ जगह-जगह पानी भरने से परेशानियां भी बढ़ने लगी है।

इन जिलों में अगले चार दिनों तक होगी बारिश

मुरैना, भिंड, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, भोपाल, सीहोर, खरगोन, इंदौर, धार, देवास, बड़वानी, अलीराजपुर, और झाबुआ,अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, सिवनी, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और डिंडोरी जिलों में अगले 4 दिनों तक भारी बारिश होने वाली है।


फसलों का मुआवजा देगी मोहन सरकार

 मुख्यमंत्री मोहन यादव ने घोषणा किया है कि जिन किसानों की फसल बर्बाद हुई है सरकार उन्हें मुआवजा देगी। राज्य में केले की फसल पूरी तरह से बारिश के वजह से बर्बाद हो चुकी है जिसे लेकर सरकार ने सर्वे का आदेश जारी किया है। नुकसान की पूरी जानकारी मिलने के बाद सरकार सबके अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करेगी।


किसानों की बढ़ी चिंता

 मध्य प्रदेश में समय से पहले मानसून की एंट्री ने किसानों की परेशानियां बढ़ा दी है। प्री मानसून सक्रिय होने की वजह से भी कई फसले पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। समय से पहले मानसून आने से राज्य में किसानों की फसल पूरी तरह से तबाह हो जाएंगे। सरकार ने किसानों को मुआवजा राशि देने का ऐलान भी किया है।