Movie prime

कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का कहर, उत्तर-प​श्चिमी और मध्य भारत गर्मी से तपा

कई राज्यों में प्रचंड गर्मी का कहर, उत्तर-प​श्चिमी और मध्य भारत गर्मी से तपा
 

 इस समय कई राज्य भयंकर गर्मी की चपेट में हैं। उत्तर-प​श्चिमी और मध्य भारत में गर्मी ने लोगों का जीवन प्रभावित कर दिया है। कई राज्यों में लू च रही हैं, जो कई दिनों तक चलने की संभावना है। राजस्थान के कई क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं प​श्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में कुछ बदलाव आया है। ऐसे में तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है। एक-दो दिन बाद फिर से प​श्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा तो फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। मध्य भारत भीष्ण गर्मी और लू की चपेट में है। 


हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्र, प​श्चिमी व पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और राजधानी दिल्ली समेत दस राज्यों के​ ज्यादातर हिस्सों में इस समय भयंकर गर्मी पड़ रही है। लू के चलते आम जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। अभी अप्रैल महीने का पहला सप्ताह ही खत्म हुआ है, ऐसे में जून जैसी गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। जब जून आएगी, तब गर्मी का कितना प्रकोप है, इस बात का अंदाजा इस समय चल रही लू से ही लगाया जा सकता है। 


झारखंड में वज्रपात, 13 लोगों की गई जान
यदि हम द​क्षिण और पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो यहां भारी बारिश और ओलावृ​ष्टि हो रही है। जम्मू-कश्मीर में ओलावृ​ष्टि से लोग परेशान हैं। बिहार व झारखंड में बारिश के साथ हुए वज्रपात ने 13 लोगों को मौत की नींद सुला दिया। वहीं 12 लोग इस समय मौत और जिंदगी के बीच झूल रहे हैं। इसमें कुछ छात्राएं भी शामिल हैं, जो घायल हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली, उत्तरप्रदेश, पंजाब, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश समेत कुछ राज्यों में बारिश भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने की भी संभावना है। राजधानी दिल्ली में गरज के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। यहां पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।

न्यूनतम तापमान 25 डिग्री से​ल्सियस तथा अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। ऐसे में लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार 11 अप्रैल तक बारिश होने की पूरी संभावना है। उत्तराखंड में भी मौसम बदल रहा है। उत्तराखंड के चमोली के आसपास तेज आंधी के साथ तेज बारिश हुई है। वहीं हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में बर्फबारी हुई है। 


बिहार में पांच की मौत
यदि हम बिहार की बात करें तो यहां पर तेज बारिश और बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। बेगूसराय जिले में अलग-अलग घटनाएं हुई, जिसमें पांच लोग मारे गए और तीन घायल हो गए। मधुबनी जिले में भी तीन लोगों की मौत हो गई। उधर दरभंगा जिले में 10 वर्षीय बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। समस्तीपुर में एक व्य​क्ति की जान बिजली गिरने से चली गई। इसके अलावा झारखंड के कोडरमा के एक निजी स्कूल पर वज्रपात हो गया, जिसमें 9 छात्राएं घायल हो गई।