Movie prime

Haryana Weather: अगले 2 दिनों तक हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, आज भी मानसून दिखाएगा अफना तेवर 

 

Haryana Weather Today : पिछले कई दिनों से हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. अब हरियाणा वासियों को गर्मी और उमस से छुटकारा मिलने वाला है. मौसम विभाग ने  हरियाणा में मूसलाधार बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के अनुसार यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. साथ ही पंचकूला, अंबाला, जींद, रोहतक, चरखी दादरी और रेवाड़ी में आंधी के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार 4 अगस्त को हिसार में सबसे अधिक बारिश हुई है. हरियाणा के कई जिलों में काले बादल छाए हुए है. IMD के मुताबिक 6 और 7 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, चरखी दादरी, भिवानी, कैथल और जींद में हल्की बारिश होने की संभावना है.

साथ ही कुरूक्षेत्र, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में आंधी के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. साथ ही कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है.